Friday, 5 July 2013

शुन्य



शुन्य यानी  अस्तित्वहीन  किसी भी रूप मैं शुन्य का कोई अस्तित्व नही होता सिर्फ खाली  खाली जिसका होने या न होने का कोई मतलब नही ठीक यही बात इंसान पर भी लागू होती हैं कर्मशील व्यक्ति को हर कोई पूछता हैं उसका उदाहरन दिया जाता हैं जो वक्त के साथ चले न की वक्त को गवाए जो वक्त को गवाता हैं वो शून्य की तरह हो जाता हैं पर वही शून्य के मायने बदल जाते हैं जब वही शून्य पीछे लगता हैं तो वह दस बन जाता हैं दस के पीछे लग कर वह सौ और इशी तरह वो किसी भी अंक के पीछे लग कर उसके मूल्य मैं आकस्मिक वर्धि कर देता हैं 

Thursday, 4 July 2013

मनुष्य या मशीन







तनाव भरी जिन्दगी आज मनुष्य जिन्दगी कम जीता हें मशीन की तरह चलता अधिक हैं 
व्यक्ति के पास न तो अपने लिए समय हें नाही अपनों के लिए  व्यक्ति की अपनी एक मज़बूरी होती हैं 
ज़िम्मेदारी निभाते निभाते वो वक्त से पहले बूढ़ा हो जाता हें 
आखिर क्यों अपने लिए वक्त नही निकाल पता ?

इस महंगाई और आधुनिकता में व्यक्ति की आवश्यकता बढ़ गयी उसके साथ जुड़े लोगो की आवश्यकता बढ़ गयी सामाजिक स्तर बढ़ गया और इस होड़ में व्यक्ति मशीन बन गया पर मशीन को भी वक्त वक्त पर सर्विस की जरूरत होती हैं उसे भी समय समय पर तेल पानी देना पड़ता हैं 

पर इंसान को तनाव के अलावा सौगात स्वरूप सौ बिमारीया और मिल जाती हैं 
वह अपनों के लिए करता करता अपनों से भी दूर हो जाता और अपने शरीर से भी दूर हो जाता हैं 
बाद में आसपास सहारा सिर्फ मेडीटेसन का हैं अकेलापन और वक्त से पहले आप बूढ़े हो जाते हैं और जिन्दगी कुछ ही दुरी पर खड़े खड़े आप को निहारती रहती हैं 

पुराने जमाने में व्यक्ति ब्रह्ममुहर्त मैं उठना पूजापाढ कसरत करना फिर सुबह की चाय अपनों के साथ बेढकर करना शाम का भोजन अपनों के साथ बेढकर करना इससे सभी दिनभर के अपने अनुभव बाटते और सही गलत का निर्णय सभी मिलकर लेते 
सभी एक दुसरे का सहारा होते आज बदलते युग मैं व्यक्ति सिर्फ अपने आपस से जुडा होता हैं अपनों से नही क्योकि वो मशीन बन गया हैं 

अपनी आवश्यकताओ को सीमित  करे अपनों को महत्व दे वक्त को महत्व दे 

दुःख दूर मत करो हैं







दुःख दूर मत करो हैं नाथ मेरे दो शक्ति घोर दुःख सहने की इस जीवन में संघर्ष बहुत हें दो शक्ति मुझे इससे लड़ने की l 
धन दौलत और लालच की इस दुनिया में कहा जाऊ प्रभू नैनों में नीर दिल में  दर्द हैं दो शक्ति इसे छिपाने की  l

दुःख दूर मत करो हैं नाथ मेरे दो शक्ति घोर दुःख सहने  की ll 
इस दूनिया में में कहा जाऊ या फिर पास बुलालो प्रभू अपने या दे दो मुक्ति मुझे इस जीवन से l 
दुःख दूर मत करो हैं नाथ मेरे दो शक्ति घोर दुःख सहने की ll
 इस जीवन में संघर्ष बहुत हें दो शक्ति मुझे इससे लड़ने की सब कुछ छूट जाये भले जीवन से पर  आप ना छुटो जीवन से ll



Friday, 28 June 2013

शून्य


 शून्य  या हम कहे शान्त हो चुके हैं मन हमारा कभी अशांत था पर अब वो भी शान्त हैं 
शान्त मतलब दुसरे शब्दों में  मर जाना या संवेदनहीन हो जाना क्या हम संवेदनहीन हो चुके हैं 
मेरा कल मेरा आज सब शान्त  जब में  अशान्त थी तब सब परेशान थे पर आज सब खुश हें की में   संवेदनहीन हूँ 
दिल सो गया मन मर गया आंखे पथरीली हो गयी कदम थम गये खोज समाप्त जेसे की अंत हो गया एक पीडी  का पर मुझे मेरा जीवन सार्थक नही हो पाया पर हाँ अभी आशा की एक किरण बाकि हैं बार बार मेरी शक्तिरूपी माँ मुझे जगाती हैं मेरे सोये मन में  हलचल मचाती हैं
मुझे मेरे कर्तव्य मेरी श्रधा भावनाओ का एहसास कराती हैं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति खरी उतरने की बहुत कोशिस की पर मैं सफल नही हो पाई आंसू दर्द संघर्ष जीवन मैं तोहफे के रूप मैं मिले कोशिस खुशिया पाने की हजार की पर दुख पाया नाकामी मिली 

पर हाँ दुर्गा रूपी शक्ति मुझे बार बार जगाती  हैं मेरे लडखडाते पेरो को राह दिखाती हैं   हर वक्त हिम्मत होसला बड़ाती हें अपने आश पाश देखना कही शून्य या शान्त हो तो जगाने की कोशिस करना किसी को नवजीवन देकर हो सकता हैं आप का जीवन परमार्थ के काम मैं लग जाये कहते हैं ठहरा पानी सडान्ध मारता हें  इसलिए पानी को बहते रहना चाहिए उसी तरह व्यक्ति को भी क्रियाशील रहना चाहिए 

आप अपने उपर राक्षसव्रतियो को हावी न होने दे क्योकि वे आप के काम में  बाधा डालेंगे माँ रूपी देव शक्तियों को अपनाओ रास्ता अपने आप बन जायेगा 

मैं हूँ नदिया नारी प्रक्रति 

Wednesday, 26 June 2013

केक्ट्स का पोधा

















हाँ में  वो केक्ट्स का पोधा हूँ जो लोगो को दूर से देखने में अच्छा लगता हैं 

मेरे उपर कांटे लगे हें  जो भी हाथ लगता हें  उसे दर्द दे दे ता हूँ पर फिर भी क्यों लोग अपनी बगिया में  मुझे रखते हें 
दर्द सहते हें  पर मूझे  पानी देते हें  गुड़ाई करते खाद देते हैं अगर उन्हें दर्द बर्दाश्त नही तो मुझे उखाड़ फेको क्यों दर्द सहते हैं और क्यों उसे भी जिंदा रखने की कोशिस करते हैं वो तो पहले ही मर चूका हैं क्योकि उसे कोई  प्यार  विश्वास नही करता उसे दर्द हैं ये तुम्हें पता नही वह रोता हैं सिसकता हैं उसकी आंहे तुम्हे दिखाई नही देती तुम्हे सिर्फ कांटे दिखाए देते हैं हाँ में केक्ट्स का पोधा हूँ 

मोह



 अग्नि मे तप कर लोहा भी सोना बन  जाता है पर हम वो बदनसीब हे की अग्नि में  तपने के बावजूद सोना तो छोड़ो कथीर भी नही बन पाए 

यह हमारी कमी हें की हम तप तप कर जल गये पर दुनिया को हमारा जलना भी रास न आया क्योकि उन्हें जलना देखना स्वीकार 
नही 
वो राख देखना  चाहते हैं जो निर्जीव  हो हवा के झोके से उड़ जाये और  उसका अस्तित्व खत्म हो जाये क्यों शायद हम  नासूर हें अपनों के लिए यह हमारा अँधा मोह हैं जो  हमे ही ले डूबा हमे अपनों ने ही धुत्कार तिरस्कार अपमान आंसू 
आग मैं हम जल रहें हैं और मोह किये जा रहें हैं पर हमारे बारे में  कोई नही सोचता सभी अपनी शर्तो पर रखना चाहते हैं अगर उनकी 
शर्तो  के मुताबिक रहो तो ठीक वरना आपसे रिश्ता तोड़ देते हैं क्योकि उन्हें हमारी  आवश्यकता नही हैं 

Saturday, 16 February 2013

काश आंसुओ के सहारे जिन्दगी बीत गई होती


काश आंसुओ के सहारे जिन्दगी बीत गई होती


काश आंसुओ के सहारे जिन्दगी बीत गई होती हम यू ना भटक गये होते पता नही दिल के किस कौने में मरघट समाया हुआ लाश मेरी यू  ही जलती रही दिल तडपता रहा 
क्यों जिन्दगी में सुनापन सा छाया हुआ लाख मुस्कुराने पर भी आंसुओ में डूबा हुआ जो हमराज मिला बेवफा मिला अपना पन पाने के लिए इस कद्र तडप गये ये तो ख्वाब भी नही था हम नही मानते हमे कोई खता की कसूर तुम्हारा हैं इश्वर की तुमने हमारे साए से हमे दूर किया कसूर तुम्हारा हैं माँ की तुमने हम से आंचल छुड़ा लिया काश आंसुओ के सहारे जिन्दगी बीत गयी होती 
लाख सुविधाए हो लाख स्वतंत्रता हो मगर हाँ ये सच हैं की संसार मे हर किसी को प्यार विश्वास नही मिलता मेहनत कर के इंसान महान बन सकता हें शिक्षा पाकर इंसान बुद्धिमान बन सकता हें मगर विश्वास और प्यार कुछ भी करने पर नही मिलता इश्वर तूने ये केसी बेमोल चीज़ दी जिसे पाने के लिए इंसान अपनी जान भी दे सकता हैं।