Sunday 9 March 2014

महिला का दूसरा रूप

हा में एक महिला हूं पर मुझे यह पता चलता है कि कुछ महिलाएं अपने ही घर में अत्याचार करती है जिस देश में मे रहती हूँ यह देश संस्कारों से भरा हुआ यहा नारी की देवी की रूप में पूजा की जाती है।
हमारा देश आदर्श महिलाओं का देश है हमारे देश की महिलाओं के दिल में अमरत्व मातृत्व प्रेम प्यार त्याग बलिदान हिम्मत जौहर सब कुछ इस देश की मिट्टी से बनी महिला में है, पर वह कोनसी महिला हैं जो इस देश की महिलाओं को बदनाम कर रही है, अपने पति सास ससुर पर अत्याचार करती हैं?
आखिर वह कोनसी दलदल की मिट्टी से बनी है जिसने अपने संस्कारों को ताक पर रख दिया है?
महिला ग्रह लछमी कहलाती है ग्रह शान्ति कहलाती है ग्रह में कलह करने वाली महिलाओं को हम क्या कहेंगे?  महिलादिवस पर हम महिलाएं व महिलाओं से जुड़ी संस्थाएं  संकल्प ले की जो महिलाएं ऐसी हो उन्हें हम समझाने का प्रयास करें ताकि नारी का नाम बदनाम ना हो।


No comments:

Post a Comment